नर सेवा- नारायण सेवा का महासंकल्प

हमारे शास्त्रों ,धर्म ग्रंथो और संत महात्माओ द्वारा नर सेवा को सच्ची ईश्वरीय सेवा बताया गया है ! 'नर सेवा -नारायण सेवा ' के इस मूल मंत्र को अपना प्रमुख उदेश्य बनाते हुए देश की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री कृष्णा निष्काम चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानव सेवा का महासंकल्प लिया है ! जैसाकि विदित है की श्री कृष्णा निष्काम चैरिटेबल ट्रस्ट की और से नारायण के दिव्य धाम वृन्दावन में भव्य श्री कृष्णा आश्रम बनाया जा रहा है !जिसका निर्माण कार्य दिन प्रतिदिन तेजी से आगे बढ़ रहा है ! ट्रस्ट के द्वारा प्रस्तावित श्री कृष्णा आश्रम के माध्यम से " नर सेवा नारायण सेवा का अटूट महासंकल्प लिया गया है ! ट्रस्ट के महामंत्री श्री बालकृष्ण अग्रवाल के अनुसार लाखो करोरो खर्च करके धर्मशाला ,कुवें ,बाबरी ,मंदिर बनाने का तबतक कोई अर्थ नहीं है जब तक कोई गरीब और असहाय को उसका सही लाभ न मिले !इसलिए ट्रस्ट कार्यकारिणी ने एक महत्वपूर्ण बैठक 'नर सेवा -नारायण सेवा नारायण सेवा को ट्रस्ट की प्राथमिकता पर रकने का संकल्प लिया है इस महासंकल्प के अंतरगर्त 'नर सेवा का बीस सूत्री कार्यक्रम तैयार किया गया है

नवीनतम परियोजनाएं